संयुक्त राष्ट्र से सहयोग करे उत्तर कोरिया: रूस
मास्को। रूस ने सोमवार को उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने और परमाणु हथियारों का भंडार नष्ट करने की अपील की है।रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र के उन संकल्पों का पालन करे जो कि उसके द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों के बाद पारित किए गए हैं।
रूस ने नवम्बर में उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के द्वीप पर किए गए हमले की भी आलोचना की। इस हमले में चार लोग मारे गए थे। रूस के विदेश मंत्री सरगेई लेवरोव और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पाक उई चुन के बीच हुई बातचीत के बाद जारी किए गए बयान में यह बात कही गई।
लावरोव ने उत्तर कोरिया के यांगब्योन में नए परमाणु केंद्र के खुलासे पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर छह पक्षीय वार्ता दोबारा शुरू करने की मांग की।उन्होंने कोरियाई विवाद से जुड़े सभी पक्षों से इस प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए संयम बरतने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications