भ्रष्टाचार के खिलाफ महासंग्राम छेड़ेगा राजग

Sharay Yadav
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी महासंग्राम छेड़ने की घोषणा की है। इसके तहत वह देश के प्रमुख शहरों में रैलियां आयोजित करेगा और तहसील व जिला स्तर पर जनजागरण बैठकें करेगा।

राजग संयोजक शरद यादव के आवास पर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को यह घोषणा की गई। इस अवसर पर कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की वर्तमान सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए राजग ने एक बयान में कहा, "2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग स्वीकार न कर सरकार ने संसद की सामान्य कार्यवाह नहीं होने दी, ताकि उसके अपने लोगों को पर्दाफाश न हो, राजग ने ये मुद्दे सीधे जनता के समक्ष रखने का निर्णय किया है।"

बयान में कहा गया, "22 दिसम्बर से राजग भारत के इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करने के लिए देश भर में निरंतर अभियान चलाएगी। हम घोटालों में लिप्त संप्रग सरकार के विरूद्ध जनमत जुटाने के लिए देश के कोने-कोने में जाएंगे।"

राजग ने इस अवसर पर घोषणा की कि अगले दो महीनों के भीतर वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस व संप्रग सरकार के खिलाफ दिल्ली, लुधियाना, रोहतक, जयपुर, लखनऊ, पटना, भोपाल, अहमदाबाद, मुम्बई, हैदराबाद और चेन्नई में रैलियों का आयोजन करेगा। इसके अलावा वह तहसील व जिला स्तर पर जनजागरण बैठकें भी आयोजित करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+