महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस हुई चुस्त

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पुलिस प्रमुख महिला आयोग की अध्यक्ष और उन संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, जो राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।"
दिल्ली में हाल ही में सामूहिक बालात्कार के दो मामले सामने आने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ अन्य तरह के आपराधिक मामलों में भी वृद्धि हुई है, जिससे महिलाओं के बीच असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक आयोग ने महिलाओं के खिलाफ हुए कई आपराधिक मामलों में खुद ही कार्रवाई करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications