गोरखपुर के निजी अस्पताल में आग से हड़कंप
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में किसी से घायल होने की सूचना नहीं है।
आग शहर के कैंट इलाके के बेतियाहाता चौराहे पर स्थित तीन मंजिला छपाड़िया अस्पताल के भूतल पर विजिटिंग हॉल में दोपहर में लग गई।
गोरखपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आग के भीषण रूप लेने से पहले वक्त रहते दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझा दिया।
सिंह ने कहा कि आग लगते ही विजिटिंग हॉल में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल आये। चूंकि आग को जल्द बुझा लिया गया। इसलिए अस्पताल को खाली कराने की नौबत नहीं आई। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग किस कारण से लगी फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट से लगी आग प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications