महंगाई दर नवम्बर में घटकर 7.48 फीसदी हुई
न्यूयार्क। देश की वार्षिक महंगाई दर नवम्बर महीने में घटकर 7.48 प्रतिशत हो गई जो कि अक्टूबर महीने में 8.58 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महंगाई दर में कमी आई है लेकिन तीन प्रमुख जिंस समूहों के सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई है।महंगाई दर में लगातार गिरावट के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गुरुवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को मौजूदा स्तर पर बरकरार रख सकता है।आरबीआई द्वारा लगातार मौद्रिक सख्ती के चलते पिछले कुछ हफ्तों में महंगाई दर में कमी आई है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की कीमतों के सूचकांक में नवम्बर में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं ईंधन और विनिर्माण उत्पादों की कीमतों के सूचकांक में 0.3-0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्हें मार्च 2011 तक महंगाई दर छह प्रतिशत होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications