4 नए बाघ रिजर्वो की स्थापना को हरी झंडी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में चार नए बाघ रिजर्वो की स्थापना की अनुमति दे दी है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने चार राज्यों को यह सुझाव दिया है कि वे अपने ऐसे क्षेत्रों को बाघ रिजर्व के रूप में स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें।केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री जयराम रमेश ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने चार नए बाघ रिजर्वो के सृजन हेतु सिद्घांतत: अनुमोदन प्रदान किया है।
उनके मुताबिक ये स्थल हैं, कर्नाटक का बिलीगिरि रंगनाथ स्वामी मंदिर अभयारण्य, उत्तर प्रदेश का पीलिभीत, मध्य प्रदेश का रातापानी और उड़ीसा का सुनाबेडा।उन्होंने बताया कि इसके अलावा महाराष्ट्र के बौर और नागजीरा-नवेगांव, उत्तर प्रदेश के सुहेलवा तथा तमिलनाडु के सत्यमंगलम को बाघ रिजर्वो के रूप में घोषित करवाने के लिए राज्य सरकारों को प्रस्ताव भेजने का परामर्श दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications