राजस्थान: सर्द मौसम में मजेदार हुई ऊंट की सवारी

हर साल की तरह इस बार भी ठंड आते ही राज्य में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। आमतौर पर गर्म रहने वाला राजस्थान इन दिनों ठंड की चपेट में है। पारा गिरने से जितने ज्यादा यहां के स्थानीय लोग खुश हैं, उससे कहीं ज्यादा यहां आ रहे सैलानी। राज्य के सभी बड़े होटलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।
नया साल और क्रिसमस भी
माह के अंत में आने वाले क्रिसमस और नए साल का जश्न, ये दोनों ही इस समय राज्य के होटलों के लिए काफी महत्वपूर्ण हें। हर साल की तरह इस साल भी 25 से 31 दिसंबर के बीच जश्न के लिए होटलों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यही नहीं कई होटलों में तो अभी से कमरे फुल हो गए हैं।
हम आपको बता दे कि यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग नया साल व क्रिसमस के मौके पर घूमने आते हैं। उनके लिए विशेष तौर पर राजस्थानी लोक संगीत व खान-पान का इंतजाम किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications