नीरा यादव को जमानत मिली
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्हें नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख पद के कार्यकाल के दौरान भूमि के अनुचित आवंटन के अपराध में चार साल की सजा सुनाई गई थी।
इसी मामले में चार साल की सजा पाने वाले फ्लेक्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी को भी जमानत मिल गई। सीबीआई की विशेष अदालत ने सात दिसम्बर को 1997 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी यादव को 1994-95 में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष पद पर काम करते हुए फ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को नोएडा के 35,000 वर्ग मीटर भूखंड के आवंटन में कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया था।












Click it and Unblock the Notifications