देहरादून : दंरिदे पति ने पत्नी के शव को 72 टुकड़ों में काटा
दिल्ली के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देहरादून में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करके उसने शरीर के 72 टुकड़े कर डाले और तो और लाश को उसने अपने घर के फ्रीजर में ही छुपा कर रखा था । 57 दिनों तक वो लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर जंगल में फेंकता रहा। लेकिन कहते है ना इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते सो उसकी ये घिनौनी वारदात सामने आयी और इंजीनियर इस समय सलाखों के पीछे हैं।
इंजीनियर पति का नाम राजेश गुलाटी है। जिसकी उम्र 38 साल है। जबकि मृतका का नाम अनुपमा है। राजेश ने अनुपमा से लव मैरिज की थी। देहरादून पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को राजेश और उसकी बीवी अनुपमा में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि बात हाथा-पाई तक पहुंच गई। पुलिस की मानें तो राजेश ने अनुपमा को धक्का दे दिया। अनुपमा गिर गई। राजेश यहीं पर नहीं रुका और उसने अनुपमा की गला दबाकर हत्या कर दी।
पढ़े : दिल्ली में फिर हुआ गैंगरेप, चलती कार में लड़की बनीं हवस का शिकार
राजेश ने अपनी बीवी का कत्ल करने के बाद लाश को बाथरूम में दो-तीन दिन तक छुपाकर रखा। लाश को सड़ने से बचाने के लिए वो बाजार से फ्रीजर खरीद कर ले आया और उसमें पत्नी की लाश को रख दी। जब लाश ठंड से जम गई तो वो बाजार से कटर और आरी ले आया। कटर और आरी से उसने पत्नी के लाश के छोटे-छोटे टुकड़े करने शुरू कर दिए। इन टुकड़ों को वो मसूरी के जंगलों में फेंक देता था।राजेश अपनी पत्नी के शव के निचले हिस्से के टुकड़े करके फेंक चुका था। फ्रीजर में लाश का ऊपरी हिस्सा बचा था। पुलिस के मुताबिक राजेश ने अपनी पत्नी की लाश के 72 टुकड़े किए। 52 दिनों तक अमेरिका रिटर्न सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी अपनी पत्नी की लाश को घर में डीप फ्रीजर में छुपाकर रखा।
घर में मौजूद उसके दो जुड़वा बच्चों को भी नहीं पता चला कि उसकी मां मर चुकी है। इस बीच वो अपने दोनों बच्चों की देखभाल करता रहा। उन्हें नहलाता, तैयार करता, स्कूल छोड़ने और लाने जाता। जब कभी बच्चे पूछते कि मां कहां है तो वो उन्हें बता देता कि वो नाना के पास गई हुई है। बच्चे अपनी मां का इंतजार करते रहे।
राजेश ने अपने बच्चों, अपने पड़ोसियों और अनुपमा के रिश्तेदारों से अनुपमा की हत्या की सच्चाई छुपाने की पूरी कोशिश की। दो महीने तक पत्नी की लाश के टुकड़े फ्रीजर में छुपाने के बाद राजेश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।













Click it and Unblock the Notifications