मीराशंकर के बाद हरदीप पुरी के साथ हुई अमेरिका में बदसलूकी
नई दिल्ली। भारतीय राजदूत मीरा शंकर के साथ बदसलूकी की मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और घटना ने इस जख्म को जिंदा कर दिया । संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि हरदीप पुरी को अमेरिकी एयरपोर्ट पर पगड़ी पहने होने के कारण भारतीय राजदूत मीरा शंकर की तरह अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ा। सुरक्षा अधिकारियों ने उनकी पगड़ी की हाथों से तलाशी ली। हरदीप इस अपमान पर अधिकारियों से झगड़ पड़े और पगड़ी की तलाशी पर विरोध जताया।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत मीरा शंकर को साड़ी पहने होने के कारण उनसे बदसलूकी की गई थी। अधिकारियों ने उन्हें लाइन से हटाकर हाथों से उनकी तलाशी ली थी। भारत ने इस पर विरोध जताया था। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अमेरिकी दूतावास से इस बारे में रिपोर्ट भी मांगी थी।













Click it and Unblock the Notifications