जेपीसी को लेकर राजग का संसद के बाहर धरना

संसद के बाहर धरने पर बैठे राजग के नेताओं ने कहा कि अब इस मुद्दे को 'जनता के बीच' ले जाया जाएगा। इससे पहले संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद राजग के सदस्य आडवाणी के नेतृत्व में संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए, जो कि 25 मिनट तक चला।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, जदयु के अध्यक्ष शरद यादव भी आडवाणी के साथ धरने में शामिल हुए। सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से कहा कि शीतकालीन सत्र में संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, "हम घोटाले की केवल जेपीसी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। यदि जेपीसी जांच को मंजूर कर ली जाती तो हम संसद की कार्यवाही चलाने के लिए राजी थे।"












Click it and Unblock the Notifications