मेरठ में आग में जलकर 3 बच्चों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के एक घर में आग लगने से तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई।घटना शहर के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के परतापुर लेन मुहल्ले की है, जहां रविवार रात साइकिल की दुकान चलाने वाले इरशाद अहमद के घर आग लगने से उसकी दो बेटियों और एक बेटे की जलकर मौत हो गई।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना में पांच से 12 साल उम्र के तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के समय तीनों घर पर अकेले थे।सिंह के मुताबिक अचानक लगी आग जल्द ही भीषण हो गई और आस-पास के लोगों ने दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले आग बुझ्झाकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं रहे।

सिंह ने कहा कि आग किन कारणों से लगी यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि आग मोमबत्ती के कारण लगी क्योंकि घटना के वक्त इलाके में बिजली गुल हो गई थी।दूसरी तरफ बच्चों के माता-पिता ने संदेह जताते हुए पुलिस से घटना की जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+