मप्र में मुनीम को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूटे

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के मुनीम को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने आईएएनएस को बताया है कि सोमवार को गांधी पेट्रोल पम्प का मुनीम मांगीलाल 25 लाख रुपये जमा करने के लिए कार से बैंक जा रहे थे। उनके साथ अन्य कर्मचारी भी थे। उसी दौरान मोटर साइकिल सवार युवकों ने गोली चला दी।

गोली चलते ही ड्राइवर घबरा गया और मांगीलाल घायल हो गए। इसी बीच, बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग गए। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र में वीर सावरकर उद्यान के पास हुई। मांगीलाल की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

पता चला है कि आगरा-मुम्बई राजमार्ग पर स्थित गांधी पेट्रोल पम्प के तीन दिन में हुए कारोबार की रकम को जमा कराने के लिए कर्मचारी बैंक जा रहे थे। उसी दौरान लुटेरों ने रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+