हिसार का तापमान लुढका, बारिश की संभावना
चण्डीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। क्षेत्र में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सोमवार को भी सुबह में हल्का कोहरा छाया हुआ था जिससे कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।"
अधिकारी ने बताया, "क्षेत्र के कुछ भागों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।"
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के चण्डीगढ़, पटियाला और लुधियाना में तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री, 5.9 डिग्री तथा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications