वाराणसी विस्फोट में घायल महिला ने दम तोड़ा

पुलिस विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों की पहचान के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया, "करीब 40 साल आयु की फूलमणि नाम की महिला की बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।"
बीएचयू के डॉक्टर के मुताबिक, "महिला को सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें गिरने के कारण या पत्थर टकराने से सिर पर चोट आई थी।" इस विस्फोट में स्वास्तिका शर्मा नाम की एक बच्ची की भी मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
दूसरी ओर पुलिस अब तक शीतला घाट पर गंगा आरती के दौरान हुए इस विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की पहचान नहीं कर पाई है।
इस मामले की जांच कर रहे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के लिए फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट काफी मददगार साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications