बिहार: विधायक निधि होगी समाप्त

भाजपा ने विधायक निधि समाप्त करने के सरकार के निर्णय को सही कदम बताते हुए कहा है कि यह सार्थक पहल है। उन्होंने इस निर्णय को जल्द लागू किए जाने की उम्मीद जाहिर की है।
जदयु का कहना है कि इस कदम से सरकार को भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी। लेकिन लोजपा ने इस फैसले से असहमति जताई है। लोजपा का कहना है विधायक निधि समाप्त होने से विधायक 'शक्तिहीन' हो जाएंगे और कस्बों व गांवों के विकास के लिए भी उन्हें दूसरे का मुंह ताकना पड़ेगा।
कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निधि के बंद हो जाने से कमीशनखोरी रुक जाएगी। उल्लेखनीय है कि बिहार मंत्रिमंडल की शुक्रवार को पटना में हुई एक बैठक में विधायकों को दी जाने वाली विकास राशि बंद करने का सैद्घांतिक निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications