मोबाइल पर बात करने से रोकने पर शिक्षकों की पिटाई

जनता कॉलेज में कॉलेज स्तरीय परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को स्नातक का राजनीति शास्त्र का पेपर था। पेपर के दौरान जितेंद्र नाम का एक छात्र मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान परीक्षा डच्यूटी दे रहे भूगोल के प्रवक्ता अशोक काद्यान ने उसे मोबाइल बंद करने की कही इस पर छात्र भड़क गया। प्रवक्ता उसे स्टॉफ रूम में ले गया। वहां पर छात्र ने माफी मांग ली और कॉलेज से बाहर चला गया।
थोड़ी देर में आधा दर्जन छात्र सीधे स्टाफ रूम पहुंचे। यहां पहुंचते ही वे अशोक काद्यान पर टूट पड़े। स्टाफ रूम में अन्य लोगों ने छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश की तो छात्र उनसे भी उलझ गए। एक छात्र ने ईंट उठाकर प्रवक्ता अशोक काद्यान के हाथ पर दे मारी। छात्रों ने दो अन्य प्रवक्ताओं की पिटाई भी की।
क्लिक करें- हरियाणा की अन्य खबरें
प्रवक्ताओं ने पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया। प्राचार्य एके सिंगल की सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस देखकर वे फरार हो गए। प्रवक्ता अशोक कादयान को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह ने प्रवक्ताओं पर कॉलेज में यूनियन के नाम पर बेवजह गुटबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रवक्ताओं द्वारा छात्रों को भड़काने के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने भी शहर पुलिस को शिकायत देकर प्रवक्ताओं पर परेशान करने का आरोप जड़ा है। कॉलेज में प्राध्यापक यूनियन के पदाधिकारियों और पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते हैं। कुछ माह पूर्व प्राचार्य राजबीर सिंह को हटाकर प्रो. एके सिंगल को नया प्राचार्य बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications