भाजपा का कोयला सत्याग्रह 13 दिसम्बर से
भोपाल। भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने केंद्र सरकार पर कोयला आवंटन में पक्षपात बरतने का आरोप लगाते हुए 13 दिसम्बर से कोयला सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।
झा का आरोप है कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के साथ लगातार पक्षपात कर रही है। प्रदेश को कोयला कम आवंटित किया जा रहा है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंन कहा है कि वह 13 दिसम्बर को शहडोल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ कोयला सत्याग्रह करेंगे।
उसके बाद उन स्थानों पर जाकर भी प्रदर्शन करेंगे जहां से कोयला निकलता है। झा ने चेतावनी दी है कि सत्याग्रह के बाद भी यदि केंद्र सरकार ने अपने रवैए में बदलाव नहीं लाया तो पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications