विकिलीक्स के लिए साइबर हमले करने वाला किशोर गिरफ्तार

डच दैनिक 'डी वोल्क्सक्रांट' ने एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार किशोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि वह हैकरों के उस बड़े समूह से सम्बद्ध है, जिसके खिलाफ जांच चल रही है।
अखबार ने कहा है कि किशोर के पास से कई कंप्यूटर और यूएसबी मेमोरी उपकरण बरामद किए गए हैं। किशोर को रोटरडैम में अदालत में पेश किए जाने की सम्भावना है। 'एनॉनिमस' नामक प्रतिबंध विरोधी हैकरों का समूह मास्टरकार्ड और वीजा की वेबसाइट को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने में सफल हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications