नकल में जीयेंगे तो हार जाएंगे

जोगिंदर सिंह

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सभी अपने-अपने क्षेत्र में सबसे अच्छा होना चाहते हैं। शिखर तक पहुंचने के लिए हमारा दूसरों के जैसा होने की इच्छा न केवल बेकार है, बल्कि समय की बर्बादी भी है। जीवन के खेल में यह महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हम हारें नहीं। यदि हम नकल में जीयेंगे तो हारना अवश्य है।

हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें कुछ न कुछ खतरा होता ही है। यदि आपको घर सबसे अच्छा फ्लैटिंग करवाना है तो फिसलने का खतरा तो मोल लेना होगा। खतरे को जीवन एवं समस्या समाधान का हिस्सा समझना चाहिए। बगैर दर्द के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। मूलत: हम जो सोचते हैं, हमारा जीवन उसी हिसाब से चलता है और जैसे समस्याओं को देखते हैं वे वैसे ही आती हैं। अपनी सोच को बदलकर हम अपने जीवन को ही नहीं, बल्कि अपनी दुनिया को भी बदल सकते हैं।

हमें आंकड़ों एवं मुश्किलों में फर्क समझना चाहिए। आंकड़े बदले नहीं जा सकते, जबकि परेशानियां हल की जा सकती हैं। अच्छी चीजें खुद ही हमारी गोद में नहीं गिर आती हैं। उसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कोई भी जीत बगैर प्रयास एवं पसीने से नहीं आती है। शिखर पर पहुंचना इतना ही आसान होता तो प्रत्येक साल लगभग एक दर्जन लोगों की जगह लाखों लोग एवरेस्ट पर चढ़ जाते।

यह हम प्रत्येक पर निर्भर करता है कि हम स्थितियों को जैसे है उसी रूप में स्वीकार न करें। कुछ दिनों बाद आप पाएंगे कि आप जितना ज्यादा मेहनत करते हैं, समय आपका उतना ही साथ देता है। प्रतिदिन कुछ ऐसा करो जो आपको सुनहरे कल के नजदीक ले जाए। हम जो भी करते हैं वह हमारी कल्पनाओं की अभिव्यक्ति होती है। यह हम सब पर निर्भर करता है।

यदि आप उतना ही औसत करते हैं या फिर तन्मयता से करते हैं। यदि आप उतना ही काम करते जितने के पैसे नहीं दिए जाएंगे। मैं दुनिया में किसी को भी नहीं जानता जो बगैर कमरतोड़ मेहनत के अपने पेशे के शिखर तक पहुंचा हो। यही वह तकनीक है जिसके बगैर आप कुछ नहीं कर सकते हैं।

यदि हम पूरी लगन से अपना श्रेष्ठ करना चाहते हैं जो उसके लिए जरूरी नहीं है कि परिस्थितियां खराब ही हों। अपने जीवन के स्कूली दिनों में हमें अच्छा करने और आगे रहने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उससे भी ज्यादा अक्सर लोग अपनी सीमित सोच के गुलाम हो जाते हैं जो धीरे-धीरे उनकी सोच का हिस्सा बन जाती है। यदि हमें जीवन में सफल होना है तो इन चीजों से ऊपर उठना होगा। किसी भी फैसले पर पहुंचने का एक तरीका है प्राप्त आंकड़ों को खंगालना और दूसरा रास्ता है पुराने अनुभवों पर आधारित अंर्तज्ञान का उपयोग करना।

हमारे फैसले निश्चित सलाहों एवं संकेतों पर आधारित होते हैं। कई बार हम ऐसे आंकड़ों को तलाशते हैं जो हमारे पसंद को सही ठहराते हैं। अपने निवेशों को नियंत्रित कर और अपनी अंतर्दृष्टि का उपयोग कर हम अंतिम एवं निर्णायक परिणामों को नियंत्रित कर सकते हैं। हमारे नकारात्मक एवं सकारात्मक विश्वास इस प्रकार के अनेक नकारात्मक एवं सकारात्मक सोच लाते हैं।

अपनी सोच को परखिए और उसे उस प्रकार विकसित कीजिए कि यह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे। अपने सोच में बदलाव लाने के लिए कोई भी समय उपयुक्त है। अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए इंतजार करने का समय नहीं है, क्योंकि समय स्थिर नहीं रहता या हमारी अभिलाषाओं के हकीकत में बदलने का इंतजार नहीं करता है। हमें अपने हर मिनट, घंटे एवं दिन का उपयोग अपनी आंकाक्षाओं को सच्चाई में बदलने के लिए करना चाहिए।

अपने जीवन को बदलने एवं कुछ न कर पाने का मलाल न हो इसके लिए यही एक रास्ता है। यह एक सरल सत्य है कि मिनट घंटे बनते हैं। घंटे दिन और दिन साल बन जाते हैं। जो हम करना चाहते हैं उसे शुरू करके सही सही समय अभी है। अपनी दक्षता बढ़ाने एवं अच्छा जीवन पाने के लिए समय बर्बाद करने वाली चीजों को पहचानो तो तुम्हें दु:खी थका हुआ, गुस्सा, डरा हुआ एवं निराश करते हैं। बाधाओं के अलावा ये समय बर्बाद करने वाले हैं।

एक संतुलित जीवन जहां आपके पास अपने परिवार, बाहरी कामकाज, फिल्म देखने, किताबें पढ़ने, टहलने, खेलने एवं लोगों से मेल-जोल के लिए समय है ऐसा जीवन संतोषप्रद होता है। अपने जीवन को जीने योग्य बनाने के लिए हमें सदैव प्रयोग करना चाहिए। अब तक आप रिटायर नहीं हो जाते तब तक अपने जीवन, खाली समय प्यार एवं दोस्तों के साथ खुशियां मनाना मत छोड़िए।

अपने परिवार सहित किसी भी व्यक्ति को यूं ही मत झाड़िए। ऐसा मत सोचिए कि खुशी आप तक आएगी। आप जो भी करते हैं उसमें इसकी अपेक्षा करें एवं आप जहां हैं एवं आसपास के जिनके संपर्क में आप आते हैं वहां इसे ढूंढ़ें। आप जो भी करते हैं, उसमें आनंद उठाने के लिए किसी उपयुक्त समय या मूड का इंतजार मत कीजिए। आपका प्रयास इस दिशा में हो कि आपका वर्तमान क्षण एवं मूड आपके लिए उपयुक्त समय एवं मूड हो जाए।

(लेखक सीबीआई के पूर्व निदेशक हैं। डायमंड बुक्स प्रा.लि. से प्रकाशित उनकी पस्तक 'सफलता का जादू' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+