अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण विफल
भुवनेश्वर/नई दिल्ली। उड़ीसा के भद्रक जिले के व्हीलर द्वीप से शुक्रवार को किया गया अग्नि 2 प्लस मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण विफल रहा। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी।मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में जारी बयान में कहा गया है, "व्हीलर द्वीप से दागे जाने के फौरन बाद मिसाइल अपने प्रक्षेप पथ से भटक गई जिसकी वजह से अभियान नाकाम हो गया।"
बयान में कहा गया है, "विस्तृत विश्लेषण जारी है। इस अभियान के दौरान कम्पोजिट रॉकेट मोटर, स्वदेशी प्रौद्योगिकी से निर्मित रिंग लेजर गाइरो-आधरित नेवीगेशन प्रणाली और रोड मोबाइल लांच जैसी कई नई प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया था।"बयान में कहा गया है, "इनमें से बहुत सी नई प्रौद्योगिकियां पहले सफल साबित हो चुकी हैं।"2,500 से 3,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकने की क्षमता वाली इस मिसाइल का परीक्षण वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अग्नि 2 प्लस मिसाइल, अग्नि 2 और अग्नि 3 के बीच की कड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications