सादगी से मना सोनिया गांधी का जन्मदिन
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन गुरुवार को सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गुरुवार को गांधी 64 वर्ष की हो गईं। उनके जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी, विदर्भ सिंह, सी.पी. जोशी, कृष्णा तीरथ और अजय माकन सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।इनके अलावा विभिन्न राज्यों से पार्टी प्रमुखों ने गांधी को जन्मदिन की शुभकामना वाले बधाई संदेश भेजे। पार्टी ने पहले ही संदेश दिया था कि गांधी अपना जन्मदिन समारोह नहीं मना रही हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में मंगलवार को हुए विस्फोट में एक बच्ची की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने से पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन नहीं मनाया जा रहा है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेता टी.आर. बालू ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन पर उनके जन्मदिन की शुभकामना दी।
इनके अलावा कांग्रेस के महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने इंदौर के झुग्गी निवासियों के साथ गांधी के आवास 10 जनपथ जाकर उन्हें बधाई दी।
उधर, पाटी के कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के महासचिव राहुल गांधी के चित्रों के साथ उनके आवास पर एकत्रित होकर अपनी भावनाओं का प्रदर्शन किया। जबकि लोक कलाकारों ने पार्टी मुख्यालय पर नृत्य का प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications