मप्र में मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं
भोपाल।
मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तीथियों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के मुताबिक हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं एक मार्च और हाईस्कूल (10वीं) की तीन मार्च से आयोजित की जाएंगी। id="toptextpromo">मण्डल
की सचिव डॉ मधु खरे द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक हायर सेकेंडरी की परीक्षा एक मार्च से शुरु होकर 28 मार्च तक चलेंगीं। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च से 18 मार्च तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह आठ से 11 बजे तक रखा गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बोर्ड
के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं होली से पहले कराने की पहल की गई है ताकि त्योहार के मौके पर विद्यार्थी तनाव मुक्त हो जाएं।











Click it and Unblock the Notifications