कश्मीर: मुठभेड़ में कैप्टन शहीद, आतंकी मरा

मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को घायल हुए राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन का बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुक रखने वाला सीमा पार का एक आतंकी सोपोर जिले के चानखान इलाके में मारा गया। मुठभेड़ में उस मकान को ध्वस्त कर दिया गया, जिसमें आतंकी छिपे हुए थे।"
राष्ट्रीय राइफल्स के जवान और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह ने खास जानकारी मिलने पर मंगलवार शाम आतंकियों के ठिकाने पर धावा बोला। सूचना मिली थी कि श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर के चानखान इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications