दो पूर्व न्यायाधीश करेंगे आदर्श घोटाले की जांच : चव्हाण
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को कहा कि जिस भूमि पर आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी की इमारत बनी है, वह राज्य सरकार की है और इस मामले की जांच दो पूर्व न्यायाधीश करेंगे।चव्हाण ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति की घोषणा की। समिति में सर्वोच्च या उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश होंगे।
चव्हाण राज्य विधानसभा में आदर्श घोटाले पर विपक्ष द्वारा शुरू की गई बहस में जवाब दे रहे थे। उन्होंने मामले की जांच विधायकों की संयुक्त समिति से कराए जाने की मांग को खारिज कर दिया।चव्हाण ने यह आश्वासन भी दिया कि आदर्श घोटाले में शामिल 21 सरकारी आधिकारियों एवं अन्य के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।चव्हाण ने हालांकि प्रस्तावित जांच समिति के सदस्यों के नाम जाहिर नहीं किए और न ही यह बताया कि उनका कार्यकाल कितने समय का होगा।
विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने घोटाले का मुद्दा उठाते हुए विधानसभा में आरोप लगाया कि इस घोटाले में राजनेताओं और नौकरशाहों की सांठगांठ है।












Click it and Unblock the Notifications