'भारतीय' साइबर हमलों पर इंटरपोल की मदद लेगा पाक

उर्दू दैनिक समाचार पत्र 'जंग' के मुताबिक पाकिस्तान सरकार दोनों देशों के बीच चल रहे 'साइबर हमलों' की उच्च स्तरीय जांच 'फेडरल इनवेस्टीगेशन एजेंसी' (एफआईए) के अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में कराने का निर्णय लिया है।

जांच टीम में शामिल कम्प्यूटर विशेषज्ञ विभिन्न श्रोतों से आंकड़ों का संग्रह करने के बाद हैकरों की पहचान करेंगे। यदि इन हमलों में भारतीय हैकरों के शामिल होने की बात पता चलती है तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए इंटरपोल से मदद लेगी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की 36 सरकारी वेबसाइटों के असल स्वरूप को हैकर्स ने खराब कर दिया था। इनमें विदेश मंत्रालय, पाकिस्तानी नौसेना और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की वेबसाइटें भी शामिल हैं। वेबसाइटों पर लिखे अपने संदेश में हैकरों ने कहा था कि यह 26 नवंबर, 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि है।

इसकी प्रतिक्रिया में 'पाकिस्तानी साइबर आर्मी' ने पिछले सप्ताह 200 से अधिक भारतीय वेबसाइटों को हैक किया और उनके असल स्वरूप को खराब कर दिया था। इनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की वेबसाइट भी शामिल थी। इस वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लिखा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+