तीन मार्च से होंगी मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं

मण्डल की सचिव डॉ मधु खरे द्वारा जारी समय सारणी के मुताबिक हायर सेकेंडरी की परीक्षा एक मार्च से शुरु होकर 28 मार्च तक चलेंगीं। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च से 18 मार्च तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह आठ से 11 बजे तक रखा गया है।
बोर्ड के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं एक फरवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं होली से पहले कराने की पहल की गई है ताकि त्योहार के मौके पर विद्यार्थी तनाव मुक्त हो जाएं।
दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम प्राप्त करने के लिए http://mpbse.nic.in/ttable.htm वेबसाइट पर जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications