टोयोटा भारत में दुर्लभ खनिज परिशोधन संयंत्र लगाएगी
जापान के व्यापारिक समूह टोयोटा सूसो कार्पोरेशन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि वह 2012 तक जापान को दुर्लभ खनिजों का वार्षिक निर्यात बढ़ाकर 3,000 टन से 4,000 टन करेगी।
दुर्लभ खनिजों का उपयोग हाइब्रिड कारें, मोबाइल फोन और अन्य उच्च प्रौद्योगिकी उत्पाद बनाने में किया जाता है। अब तक खोजे गए तत्वों में इन 15 दुर्लभ तत्वों को सम्मिलित रूप से दुर्लभ खनिज कहा जाता है।
कम्पनी वर्ष 2011 में उड़ीसा में संयंत्र के निर्माण का काम शुरू करेगी और इसी साल के अंत तक उत्पादन शुरू कर देगी। टोयोटा यह संयंत्र भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम की सहयोगी कम्पनी इंडियन रियर अर्थ लिमिटेड और जापान की शिन-सू केमिकल्स के साथ मिलकर लगाएगी।
शिन-सू केमिकल्स इस संयंत्र के लिए तकनीकी सहयोग और उत्पाद विक्रय सहयोग उपलब्ध कराएगी।
सितम्बर में चीन की एक नौका के कप्तान को जापानी सैनिकों द्वारा हिरासत में लिए जाने से पैदा हुए विवाद के बाद चीन ने जापान को दुर्लभ खनिजों का निर्यात बंद कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications