मुरादाबाद में व्यवसाई की पत्नी और लड़की की हत्या

कोतवाली शहर इलाके के कोपीबालनगर मुहल्ला निवासी कपड़ा व्यवसाई पंकड गगनेजा की पत्नी और उनकी लड़की की गुरुवार दोपहर अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लुटेरे कीमती समान लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाते ही कोतवाली इलाके के सैकड़ों व्यापारी लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए और जाम लगाकर सार्वजनिक वाहनों में तोड़पोड़ की। इस दौरान हालात काबू करने पहुंची पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई।

कोतवाली प्रभारी बी.पी. सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को काबू में किया गया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। झड़प में किसी को चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि कपड़ा व्यवसाई के घर लूटपाट और उनकी पत्नी सहित लड़की की हत्या करने के बाद लुटेरे फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+