भोपाल के कॉलेज में जींस नहीं पहन सकेंगे शिक्षक

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे प्रतिष्ठित सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय (नूतन महाविद्यालय) में शिक्षकों के जींस पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। महिला शिक्षिकाओं को साड़ी और पुरुष शिक्षकों को पेंट-शर्ट पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं।

महाविद्यालय प्रबंधन शिक्षण संस्थान में भारतीय संस्कृति की झलक बरकरार रखना चाहता है और उसने शिक्षकों के जींस, सलवार-कुर्ता पहनने पर पाबंदी लगा दी है।

प्रबंधन का मानना है कि महिला शिक्षकों के जींस-टीशर्ट व जींस-कुर्ता पहनकर आने पर शिक्षक व छात्राओं में कोई फर्क नहीं रह जाता इसलिए शिक्षिकाओं के जींस पहनने पर पाबंदी लगाने के साथ उन्हें साड़ी पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष दीपिका नारोलिया ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि शिक्षक छात्र के लिए आदर्श होते हैं लिहाजा समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि शिक्षिकाएं साड़ी और शिक्षक पेंट-शर्ट में कॉलेज आएं।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी समिति द्वारा लिए गए फैसले से विद्यालय के शिक्षकों को अवगत कराने के लिए नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से छात्राओं के भी जींस पहनने पर पाबंदी लगाने के लिए उनसे विचार-विमर्श कर ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+