इलाहाबाद में कचरे की ट्राली से 3 देसी बम बरामद
इलाहाबाद। इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थाने के बहादुरगढ़ इलाके से गुरुवार को पुलिस ने तीन देसी बम बरामद किए। यह बम सड़क किनारे खड़ी कचरे की छोटी ट्राली से बरामद हुए।इलाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक रामकुमार ने हालांकि किसी आतंकी साजिश की आशंका से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में कचरे की ट्राली से यह बम बरामद हुए हैं।
रामकुमार ने कहा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें आतंकी साजिश की आशंका नहीं लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications