चीन कार्बन उत्सर्जन में स्वैच्छिक कमी के प्रस्ताव पर कायम
कानकुन। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में चीन के राजदूत ने कहा कि उनका देश कार्बन उत्सर्जन में कटौती और औद्योगिक देशों द्वारा अपनाई जा रही प्रदूषण फैलाने वाली पद्धति का अनुसरण न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।राजनयिक जी जेन्हुआ ने कहा कि चीन बाहरी विश्व के दबाव के बजाय कार्बन उत्सर्जन में स्वैच्छिक कमी करेगा।
उन्होंने कहा कि धनी देशों को कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए आगे आना चाहिए और गरीब देशों को ऐसा करने के लिए धन उपलब्ध कराना चाहिए।कानकुन में बुधवार को जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में अपने भाषण में जी ने कहा कि चीन में प्रदूषण काफी कम है और वह अपनी अर्थव्यवस्था के विकास के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कदम उठा रहा है।
जी ने कहा, "चीन टिकाऊ विकास की गति बनाए रखेगा और औद्योगिकीकरण के लिए विकसित देशों द्वारा अपनाए गए रास्तों पर नहीं चलेगा जिन्होंने अनियंत्रित रूप से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि की है।"उन्होंने कहा, "विकसित देश कार्बन उत्सर्जन में बाकी विश्व से ज्यादा कटौती करें जिससे विकासशील देशों को विकास का मौका मिले।"












Click it and Unblock the Notifications