चीते ने की शारजाह की सैर

चीते ने की शारजाह की सैर

ये चीता किसी का पालतु बताया जा रहा है.

चीते जैसे ख़तरनाक जंगली जानवर को देखने के लिए लोग चिड़ियाघर जाते हैं लेकिन शारजाह शहर में लोगों को चीता सड़कों पर घूमता हुआ दिख गया.

चीते के शहर में आने अफरा तफरी मची और अधिकारी मौके पर पहुंच कर चीते को पकड़ ले गए.

संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों का कहना है कि शारजाह के बीचों बीच चीता किस तरह से दिखा इस बात की वह जांच कर रहे हैं.

शारजाह में अचानक चीते के दिखने से लोग अचंभित हैं साथ ही शहर में उसके अचानक दिखने से तरह-तरह के बयान भी आ रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये बड़ी बिल्ली समुद्र से आई है जहां उसे तैरते हुए देखा गया था.

इसके बाद इसे शहर में घूमते हुए पाया गया.

शहर में इसके खुलेआम घूमने से लोग जहां डरे हए दिखे वहीं वह रोमांचित भी हो रहें थे.

लेकिन बाद में इलाके को पूलिस ने घेर लिया था और वन्य जीव जंतु विभाग से जुड़े़ अधिकारी चीते को अपने साथ ले गए.

चीता दुर्लभ और विलुप्तप्राय जानवरों की श्रेणी में आता है. माना जा रहा है कि शहर में घूमने वाला यह चीता किसी का पालतू जानवर है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+