मायावती सरकार की लापरवाही से हुआ ब्लास्ट : चिदम्बरम
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को 26/11 और 6/12 की तिथि के आस-पास आतंकी हमले की आशंका के प्रति सचेत किया गया था। उन्होंने कहा कि इन दोनों तिथियों की पूर्व संध्या पर सभी राज्यों को चेतावनी जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को 26 फरवरी 2010 को विशेष चेतावनी जारी की गई थी कि दसाश्वमेघ घाट आतंकियों के निशाने पर है।
वाराणसी में विस्फोट के एक दिन बाद बुधवार को यहां पहुंचे चिदम्बरम ने आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की और घटनास्थल का दौरा किया। विस्फोट स्थल-शीतला घाट-का दौरा करने और घायलों से मुलाकात करने के बाद चिदम्बरम ने पत्रकारों से कहा कि यह मध्यम तीव्रता का विस्फोट था। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठे कर लिए हैं। एक अन्य फोरेंसिक दल वाराणसी पहुंचने वाला है। हम उनकी रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। आपको बता दें कि शीतला घाट पर मंगलवार शाम गंगा आरती के दौरान हुए बम विस्फोट में दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी, जबिक 25 घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications