उफ...बढ़ती ही जा रही है दिल्ली की सर्दी
नई दिल्ली। दिल्ली जितना अपनी ऐतिहासिक चीजों के मशहूर है, उससे कहीं ज्यादा वो अपनी ठिठुरती सर्दी के लिए बदनाम भी है। बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए काफी ठंडी रही। घने कोहरे ने काफी समय तक अंधेरा बनाये रखा था। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। इसके साथ ही सर्दी हल्की सी बढ़ गई है लेकिन खिली धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'सुबह के समय कोहरा था लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने के आसार हैं।"उन्होंने बताया कि शाम को और तड़के सर्द हवाएं चलेंगी, इस वजह से आने वाले दिनों में पारा और लुढ़केगा। आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।













Click it and Unblock the Notifications