नोएडा जमीन घोटाला : नीरा यादव को 4 वर्ष के कारावास की सजा
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को यहां की एक अदालत ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के प्रमुख के रूप में नोएडा में गलत तरीके से भूखण्ड आवंटित करने का दोषी करार दिया और उन्हें चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाने के बाद यादव को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ए. के. सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की सेवानिवृत्त अधिकारी नीरा यादव को नोएडा में फ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 1994-95 में 35,000 वर्गमीटर आवासीय भूखंड आवंटित करने में नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया।
फ्लेक्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी को भी इस मामले में दोषी पाया गया है और उन्हें चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।
अदालत ने यादव और चतुर्वेदी दोनों पर 50-50 हजा रुपये का जुर्माना भी लगाया। सीबीआई के वकील ने इस मामले में दोषी को सात वर्ष के कारावास की सजा की मांग की थी यादव के वकील सुभाष यादव ने कहा है कि वह फैसले के विरोध में उच्च न्यायालय जाएंगे।
उधर सीबीआई के वकील एस. इस्लाम ने कहा कि यादव को नोएडा के कैलाश अस्पताल को भूमि आवंटन के मामले में मुक्त कर दिया गया है।
नोएडा व्यापारी संघ (एनईए) द्वारा दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई ने यह आपराधिक मामले दर्ज किए थे।












Click it and Unblock the Notifications