यूरोप यात्रा के दौरान मनमोहन करेंगे संरा में सुधार पर चर्चा
सिंह 11वें भारत-यूरोप शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार की रात ब्रसेल्स पहुंचेंगे।
सम्मेलन शुक्रवार को होगा, जिसमें भारत और आर्थिक गुट के 27 देशों के बीच व्यापारिक सम्बंध बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्य रूप से दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर अधूरी रही वार्ता को आगे बढ़ाया जाएगा।
समझा जाता है कि मुक्त व्यापार करार पर 11वें भारत-यूरोप शिखर सम्मेलन से पहले निर्णय हो चुका है। उम्मीद है कि इससे भारत और यूरोपीय देशों के बीच 100 अरब यूरो तक व्यापार में इजाफा होगा।
यूरोप भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। पिछले वर्ष द्विपक्षीय व्यापार ने 70 अरब डॉलर के आंकड़े को छू लिया था।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विवकेत कात्जू ने कहा कि यह गुट भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और निवेश का सार्थक स्रोत भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications