मप्र में बारिश होने से सर्दी बढ़ने के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। कई हिस्सों में बारिश होने से सर्दी बढ़ने के आसार बन गए हैं। ग्वालियर में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में जबलपुर और सिवनी में बारिश हुई है जबकि आगामी 24 घंटों में भोपाल व होशंगाबाद में बारिश होने के आसार है। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश पर बादलों का डेरा है। बादल छंटने के बाद तापमान और नीचे जा सकता है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय ग्वालियर में सबसे ज्यादा सर्दी है और वहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications