सौतेले पिता ने कहा, असांजे होनहार बच्चा था
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने बुधवार को खबर प्रकाशित की है कि सिडनी के आंतरिक उपनगरों के निवासी, ब्रेट असांजे, जूलियन की परवरिश में तब से मदद कर रहे हैं, जब वह मात्र एक वर्ष का था।
बेट्र ने कहा, "वह बहुत ही तेज था, उसे खुद पर बहुत भरोसा था।"
बेट्र ने कहा है कि जूलियन "अपनी सोच में बहुत ही परिष्कृत था, न केवल अपने मजाकिएपन को लेकर, बल्कि दुनिया को देखने के अपने नजरिए को लेकर भी।"
ब्रेट असांजे ने कहा, "सही-गलत को जानने को उत्सुक वह एक होनहार बच्चा था। वह अपने स्कूली मित्रों के साथ हमेशा कमजोर लोगों के लिए लड़ाई लड़ता रहा। वह किसी प्रश्न का जवाब देने के लिए 'नो' (नहीं) का इस्तेमाल नहीं करेगा।"
ब्रेट ने कहा है कि उन्होंने जूलियन का तह-ए-दिल से मदद की है।
जूलियन को फिलहाल लंदन की अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। जूलियन को कथित यौन अपराधों के लिए स्वीडिश वारंट पर ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन जूलियन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
ज्ञात हो कि 39 वर्षीय इस आस्ट्रेलियाई नागरिक, जूलियन असांजे ने ढाई लाख गोपनीय अमेरिकी राजनयिक दस्तावेजों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दुनिया में खलबली मचा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications