पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 15 मरे
इस्लामाबाद,। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में कोहाट के भीड़-भाड़ वाले तिराहा बाजार में बुधवार सुबह आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 15 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।समाचार चैनल 'पीटीवी' के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बस अड्डे के समीप नाई की दुकान में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।
कोहाट जिले के पुलिस अधिकारी (डीपीओ) दिलावर बंगश ने विस्फोट में 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "बचाव कार्य के पूरा होने के बाद ही हम मरने वालों की सही संख्या बता सकते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications