सरकार ने वार्ताकारों की सिफारिशों पर कार्रवाई शुरू की
कुछ सिफारिशों को आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भिजवा दिया गया है। कुछ सिफारिशों पर कार्यान्वयन प्रक्रिया चल रही है।
अपनी पहली रिपोर्ट में वार्ताकारों ने कई सिफारिशें की हैं जिनमें विचाराधीन कैदियों की जल्द सुनवाई, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अनुमति, जिन आतंकवादियों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई गंभीर आरोप न हो उनकी रिहाई, सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण, केंद्र/राज्य सरकार के कार्यालयों में युवकों-युवतियों के लिए रोजगार, कश्मीरी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा, विधवाओं और यतीमों के लिए आर्थिक सहायता में इजाफा, गुमशुदा लोगों की खोज में तेजी, कश्मीर में निवेश को प्रोत्साहन, पहाड़ियों को विशेष दर्जा देना, राजनैतिक संस्थानों और नौकरशाही में गुज्जरों और बकरवालों को प्रतिनिधित्व, कश्मीरी पंडितों को मिलने वाले मासिक भत्ते में इजाफा आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications