छत्तीसगढ़ में मलेरिया से इस वर्ष 24 मौतें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मलेरिया से मरने वालों की संख्या 24 तक पहुंच गई है, वहीं एक लाख से अधिक लोगों के मलेरिया से ग्रसित होने की पुष्टि हो चुकी है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। 15 नवंबर तक 122,939 लोगों के मलेरिया प्रभावित होने की पुष्टि हो चुकी थी। कांग्रेस सदस्य व विपक्ष के नेता रवींद्र चौबे के प्रश्न पर मंत्री ने लिखित जानकारी में यह सूचना दी।
उन्होंने बताया कि 2004 से 2009 के बीच मलेरिया से 26 लोगों की मौतें हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications