मजिस्ट्रेट पति को जिंदा जलाने की कोशिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश करने के आरोप में उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के औद्योगिक शहर कोरबा में यह गिरफ्तारी की गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट के. पी. सिंह भदौरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी मन्नू ने उन पर पेट्रोल डालकर उन्हें जलाने की कोशिश की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोरबा) टी. आर. कोसिमा ने आईएएनएस से कहा, "हमने तत्काल कार्रवाई की और महिला को भारतीय दण्ड सहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।"उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी मध्य प्रदेश के हैं और पिछले कुछ महीनों से दोनों के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications