छपरा में 2 नक्सली गिरफ्तार
छपरा (बिहार)। बिहार के छपरा जिले के बढाईचक गांव से पुलिस ने सोमवार की देर रात छापा मारकर दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ए़ क़े सतपथी ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने बढाईचक गांव में छापा मारकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सुनील कुमार पटेल और मुनील कुमार राय के रूप में की गई है। दोनों शिवहर के निवासी बताए जा रहे हैं।
सतपथी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान पिछले दिनों छपरा में एक बारूदी सुरंग विस्फोट करने के मामले में उनकी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशा है कि इनसे नक्सलियों के विषय में कुछ नई जानकारी मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications