पुलिस मैंस एसोसिएशन के महामंत्री की हत्या
बेतिया (बिहार)। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के 'बगहा पुलिस मैंस एसोसिएशन' के महामंत्री की सोमवार की रात एक तिलकोत्सव के दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार पुलिस मैंस एसोसिएशन के महामंत्री देवानंद सिंह अपने कुछ मित्रों के साथ सेमरा थाना के रतनपुरवा गांव निवासी बच्चा सिंह के आवास पर एक तिलकोत्सव में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह के दौरान ही अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच की जा है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पूर्व ही बच्चा सिंह के घर पर नक्सलियों ने धावा बोलकर उनके घर को आग के हवाले कर दिया था और एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications