सांसद चंद्रशेखर ने रतन टाटा को लिखा खुला पत्र
राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि स्पेक्ट्रम घोटाले में टाटा को बड़ा फायदा पहुंचा है। उन्होंने टाटा से सीधा सवाल किया कि आखिरकार रतन टाटा को नीरा राडिया का सहारा क्यों लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक मंत्री द्वारा घूस मांगे जाने की बात को टाटा ने इतने साल तक दबाए क्यों रखा। यह टाटा को शोभा नहीं देता।
पत्र में चंद्रशेखर ने पूछा, "आपकी कंपनी को फ्लिप-फ्लॉप पॉलिसी से भारी फायदा पहुंचा। मैं ये सब इसलिए जानता हूं कि मैं खुद उसका विरोध करता रहा हूं। टाटा समूह द्वारा इस प्रकार के कृत्य करना काफी निराशाजनक है।" पत्र में चंद्रशेखर ने टाटा के उस बयान की भी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने भारतीय नीतियों को 'बनाना रिपब्लिक' बोला था। उन्होंने कहा कि रतन टाटा जैसे लोगों को इस प्रकार के नकारात्मक बयान नहीं देने चाहिए।
पत्र के अंत में चंद्रशेखर ने टाटा से इन सभी बातों पर सफाई देने की मांग की है। राजीव चंद्रशेखर का ब्लॉग।