अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्‍त हुआ बच्‍चा

सिरसा। हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर से अगवा छह साल के बच्चे को मुक्त करा लिया। बच्चे को पांच लाख की फिरौती के लिए उसके घर के नौकर रिंकू ने अगवा किया था। पुलिस ने नौकर और उसके एक साथी लखन उर्फ अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

हनुमानगढ़ के विनोद कश्यप का बेटा हिमांशु 27 नवंबर को मकान के बाहर खेल रहा था। इस दौरान किसी ने उसका अपहरण कर लिया। हनुमानगढ़ पुलिस ने केस ट्रेस आउट करने के लिए डीएसपी चंद्रेशकुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम के सदस्य अलग-अलग स्थानों में बच्चे की तलाश कर रहे थे।

पुलिस को इस बीच कश्यप के परिजनों से पता चला की उनके यहां रिंकू पुत्र हरीराम निवासी सकतबेयर जिला मैनपुरी करीब आठ वर्ष से नौकरी करता है और रात को उन्हीं के यहां रहता है। पुलिस को रिंकू की हरकतों पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चई उगल दी। पुलिस की सख्ती के बाद रिंकू ने अपने दोस्त लखन उर्फ अरुण शर्मा को फोन पर बच्चे को लेकर सिरसा आने के लिए कहा। सिरसा में पुलिस पहले से ही मौजूद थी। आरोपी बच्चे को जैसे ही लेकर सिरसा पहुंचा, सिरसा और राजस्थान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पढ़ें- हरियाणा की अन्य खबरें

हिमांशु के लापता होने के दूसरे दिन रिंकू ने जमकर हंगामा किया था तथा वार्डवासियों को लेकर टाउन-सतीपुरा मेगा-हाइवे पर चक्का जाम किया था। हनुमानगढ़ के डीएसपी चंद्रेशकुमार गुप्ता ने बताया कि रिंकू की हरकतें अजीब तरह की हैं। इसी के चलते रिंकू पर निगरानी रखी गई। रिंकू के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि आरोपी ने मैनपुरी में एक ही नंबर पर कई बार फोन किया था। यह अरुण शर्मा का फोन नंबर था। घटना के दिन भी उसने अरुण शर्मा से बात की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 29 नवंबर को विनोद कश्यप के घर पर फोन करके पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि यह फोन मैनपुरी से आया था। किसी को शक न हो इसलिए आरोपी लखन उर्फ अरूण शर्मा बच्चे को पढऩे के लिए स्कूल भेजता था। आरोपी लखन ने पूछताछ में बताया कि वह हनुमानगढ़ में नौकरी की तलाश में आया था। तभी उसका दोस्त रिंकू ने हिमांशु के अपहरण की योजना बनाई तथा 27 नवंबर की शाम को अरुण ने बच्चे को टॉफी दिलवाने का लालच देकर ले आया और फिर फरार हो गया। इसके बाद 29 नवंबर को मैनपुरी से फोन पर फिरौती की भी मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+