आईसीसी ने उत्तर कोरिया के कथित युद्ध अपराधों की जांच शुरू की
दि हेग, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने उत्तर कोरिया के कथित कोरिया गणराज्य के क्षेत्र में युद्ध अपराधों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अभियोजन कार्यालय को संदेश मिला है जिसमें उत्तर कोरिया पर कोरिया गणराज्य में युद्ध अपराध किए जाने का आरोप है।"
इसमें कहा गया है, "आईसीसी के अभियोजक लूई मोरेनो ओकेम्पो ने पुष्टि की है कि कार्यालय ने यह प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है कि क्या यह युद्ध अपराध अदालत के परिक्षेत्र में आता है कि नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications