आईपीएल में अनियमितताओं की जांच जारी
कुछ निवेश भारत के बाहर से मरीशस, बहामास वर्जिन द्वीप आदि जैसे देशों में स्थित संस्थाओं के माध्यम से आए हैं। निवेश के स्रोत के संबंध में ब्योरे एकत्र करने के लिए इन देशों के कर प्राधिकारियों को संदर्भ भेजे गए हैं।
समन्वित जांच के लिए आईपीएल से सम्बंधित कुछ संस्थाओं का कर निर्धारण केंद्रीत किया गया है। जांच कार्य समय साध्य होते हैं क्योंकि विदेशी संस्थाओं समेत अनेक बिचौलियों के माध्यम से निवेश संस्तरित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications