वाराणसी धमाके के बाद मध्य प्रदेश में अलर्ट
भोपाल। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती के दौरान हुए बम धमाके के बाद मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस बल को चौकन्ना करने के साथ चौराहों पर चाकिंग शुरू कर दी गई है।
प्रदेश की गुप्तवार्ता (इंटेलीजेस) के पुलिस महानिरीक्षक ए के सोनी ने आईएएनएस को बताया है कि वाराणसी में हुए बम धमाके के बाद प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। सभी पुलिस महानिरीक्षकों के अलावा पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications